जिस लड़की की जन्म तारीख 6, 15 या 24 होती है उसका मूलांक 6 माना जाता है। इस मूलांत की लड़कियों पर ही माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है। बता दें इस मूलांक का स्वामी शुक्र (Venus) होता है। शुक्र को भौतिक सुख-सुविधा, प्रेम, सौंदर्य, कला और वैभव का प्रतीक माना गया है। यही कारण है कि मूलांक 6 की लड़कियों में प्राकृतिक रूप से आकर्षण, कोमलता, सेवा भाव और शुभ ऊर्जा होती है।
मूलांक 6 की लड़कियां जहां होती हैं, वहां सौंदर्य, सजावट और सजीवता रहती है। उनके व्यक्तित्व में एक अलग ही शांति और आकर्षण होता है, जो वातावरण को सकारात्मक बना देता है।
कहा जाता है कि इनके कदम शुभ होते हैं। विवाह के बाद जिन घरों में ये जाती हैं, वहां आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने लगता है। बिजनेस, नौकरी या घर की सुख-सुविधाएं स्वतः बढ़ने लगती हैं।
मूलांक 6 की लड़कियों की उपस्थिति से घर में आपसी रिश्तों में मिठास आती है। परिवार के सदस्य एक-दूसरे को बेहतर समझने लगते हैं। झगड़े या गलतफहमियां कम होती हैं।
मूलांक 6 की लड़कियां मेहनती और धैर्यवान होती हैं। ये जिस काम में हाथ लगाती हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेती हैं।
मूलांक 6 की लड़कियां किसी को दुखी नहीं देख सकती हैं। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।