Pradosh Vrat July 2023: जुलाई में प्रदोष व्रत कब है? जानिए त्रयोदशी व्रत की डेट और महत्व

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 30, 2023, 07:25 AM IST

Pradosh Vrat July 2023: हर महीने की त्रयोदशी तिथि पर रखे जाने वाले व्रत को ही प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। जानिए जुलाई का पहला प्रदोष व्रत (July First Pradosh Vrat 2023) कब रखा जाएगा।

Shani Pradosh Vrat July 2023: प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। पुराणों के अनुसार जो व्यक्ति ये व्रत करता है उसे अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है। ये व्रत महीने में दो बार आता है। जुलाई में भी दो प्रदोष व्रत पड़ेंगे। जुलाई का पहला प्रदोष व्रत 1 तारीख को शनिवार के दिन पड़ेगा। जब प्रदोष व्रत शनिवार को पड़ता है तो उसे शनि प्रदोष व्रत कहते हैं। संतान प्राप्ति के लिए ये व्रत सर्वोत्तम माना जाता है। जानिए शनि प्रदोष व्रत का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।

pradosh vrat july 2023

Pradosh Vrat July 2023: जुलाई में प्रदोष व्रत कब पड़ेगा

प्रदोष व्रत जुलाई 2023 (Pradosh Vrat July 2023)

जुलाई का पहला प्रदोष व्रत 1 तारीख को पड़ेगा। प्रदोष व्रत की त्रयोदशी तिथि की शुरूआत 1 जुलाई में 01:16 AM से होगी और इसकी समाप्ति 11:07 PM पर होगी। प्रदोष व्रत पूजा का मुहूर्त शाम 07 बजकर 23 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

End of Feed