Pradosh Vrat in April 2026: अप्रैल में प्रदोष व्रत कब है 2026, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत किस तारीख को है

Pradosh Vrat in April 2026: हर मास में दो प्रदोष व्रत आते हैं जो कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखे जाते हैं। यहां देखें अप्रैल 2026 में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत कब है।

Pradosh Vrat in April 2026: हिंदू पंचांग में प्रदोष व्रत भगवान शिव की (bhagwan shiv) उपासना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। हर माह शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाने वाला यह व्रत विशेष रूप से शिवभक्तों के लिए आध्यात्मिक उन्नति और मनोकामना पूर्ति का माध्यम माना जाता है। अप्रैल 2026 में पड़ने वाला प्रदोष व्रत और भी खास है क्योंकि यह मंगलवार के दिन आ रहा है, जिसे भौम शुक्ल प्रदोष व्रत कहा जाता है।

Pradosh Vrat in April 2026, pradosh vrat photo

अप्रैल के दूसरे प्रदोष व्रत की डेट कब है

अप्रैल 2026 में प्रदोष व्रत कब है

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 को रखा जाएगा। मंगलवार को आने वाला प्रदोष व्रत भगवान शिव के साथ-साथ मंगल ग्रह से जुड़े दोषों को शांत करने वाला भी माना जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यह दिन साहस, स्वास्थ्य और ऋण मुक्ति की कामना के लिए विशेष फलदायी होता है।

End of Feed