Pradosh Vrat 2026: कब और कैसे किया जाता है प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष व्रत की संपूर्ण पूजा विधि और सामग्री

Pradosh Vrat 2026 (Pradosh Vrat Puja Vidhi): आज 12 जून 2026 को शुक्रवार के दिन प्रदोष व्रत किया जा रहा है। ऐसे में आपको इस व्रत की संपूर्ण पूजा विधि और सामग्री जान लेनी चाहिए।

Pradosh Vrat 2026 (Pradosh Vrat Puja Vidhi): सनातन धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। आज 12 जून 2026, शुक्रवार को ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर शुक्र प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं तथा सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत का श्रद्धापूर्वक पालन करने से व्यक्ति को अनेक यज्ञों और दान के समान पुण्य फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं प्रदोष व्रत की पूजा विधि (Pradosh Vrat Puja Vidhi) और पूजा सामग्री।

pradosh vrat 2026

प्रदोष व्रत की पूजा विधि

प्रदोष व्रत कब रखा जाता है? (Pradosh Vrat 12 June 2026)

हिंदू कैलेंडर के अनुसार,प्रत्येक माह की त्रियोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। यह व्रत त्रयोदशी तिथि में प्रदोष काल के दौरान भगवान शिव की विशेष पूजा के लिए शुभ माना जाता है। यह व्रत सप्ताह के अलग-अलग दिनों में अलग-अलग फल देने वाला होता है। आज शुक्रवार को पड़ने वाला प्रदोष व्रत दांपत्य सुख, सौभाग्य, वैभव और पारिवारिक खुशहाली प्रदान करने वाला माना जाता है।

End of Feed