Indian Temples Highlights 2024: इस साल सुर्खियों में बने रहे ये मंदिर, साल खत्म होने के पहले जान लें इसकी वजह

Indian Temples Highlights 2024 (2024 के चर्चित मंदिर): भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। भारत की असल शक्ति इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं और धरोहरों में बसी है। कुछ ही दिनों में हम सब 2024 को अलविदा कहने जा रहे हैं। वर्ष 2024 में ऐसे कई मंदिर थे जो लगातार सुर्खियों में बने रहे। आप यहां भारतीय मंदिर हाईलाइट 2024 हिंदी में पढ़िए।

Indian Temples Highlights 2024 (भारतीय मंदिर हाईलाइट 2024 हिंदी में): भारत में कई खूबसूरत मंदिर हैं जो दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। ऐतिहासिक, सांकृतिक और धार्मिक मान्यताओं को आज भी जीवित रखने में भारतीय मंदिरों का बहुत बड़ा योगदान है। सनातन हिंदू धर्म सिर्फ कर्म-काण्डों वाला कोई प्राचीन धर्म नहीं है बल्कि ये एक ऐसी परंपरा है जो जीवन को जीना सिखाती है, और जिसके आधार भारत के मंदिर भी हैं। नया साल नई शुरुआतों का प्रतीक है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है। देश और विदेश में साल 2024 में कई घटनाएं हुई जिन्होंने समाचारों का कारवां बनाएं रखा। इस दौरान कुछ ऐसे प्रसिद्ध मंदिर और धार्मिक स्थल भी थे जिन्होंने सुर्खियों में अपनी जगह बनाए रखी और लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहें। लेकिन इनके चर्चित रहने की क्या वजह थी, आज हम आपको यही बताएंगे। यहां पढ़िए भारतीय मंदिर हाईलाइट 2024 हिंदी में और जानिए वो कौन से मंदिर हैं जो वर्ष 2024 में सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे।

2024 ke charchit dharmik sthal

2024 के चर्चित मंदिर

Indian Temples Highlights 2024 (भारतीय मंदिर हाईलाइट 2024 हिंदी में)

1) राम मंदिर, अयोध्या

इस साल की सबसे बड़ी चीज रही अयोध्या के राम मंदिर का निर्माण और उसकी प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम, जो 22 जनवरी को हुआ था। करीब 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान राम लला की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में विराजित किया गया। राम मंदिर की वजह से अयोध्या की पूरी काया-कल्प ही बदल गई। लगभग लाखों भक्तों की भीड़ रोज अयोध्या धाम आती है। भगवान की एक झलक पाने के लिए उनके भक्त देश-विदेश से आते हैं।

End of Feed