Diya Lighting Rules: पूजा में दीपक जलाने से पहले जान लें ये 5 जरूरी नियम, तभी मिलेगा पूजन का पूरा फल

Diya Lighting Rules: पूजा-पाठ करते समय दीपक जलाना जरूरी होता है, लेकिन इससे जुड़े कुछ नियम हम सभी को जान लेने चाहिए। जी हां आज हम आपको दीपक जलाने से जुड़े 5 नियम बताएंगे जो आपको जरूर जान लेने चाहिए।

Diya Lighting Rules: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति और आध्यात्मिक संतुलन का माध्यम भी माना जाता है। इसी पूजा-विधि का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है दीपक जलाना। मान्यता है कि दीपक की लौ अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाती है। इसलिए लगभग हर शुभ कार्य, व्रत, त्योहार और दैनिक पूजा की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीपक जलाने का भी एक विशेष विधान है। यदि इन नियमों का ध्यान रखा जाए तो पूजा का फल अधिक शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं दीपक जलाने से जुड़े महत्वपूर्ण 5 नियम (Pooja Tips) और उनका धार्मिक महत्व।

Diya Lighting Rules

दिया जलाने के नियम

दिशा और स्थान का ध्यान रखें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा में दीपक रखने की दिशा भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। यदि आप घी का दीपक जला रहे हैं तो उसे अपनी बाईं ओर रखना शुभ माना जाता है, जबकि तेल का दीपक दाईं ओर रखना उचित बताया गया है। इसके साथ ही दीपक को भगवान की प्रतिमा या चित्र से बहुत दूर नहीं रखना चाहिए, ताकि पूजा के दौरान उसकी ज्योति लगातार भगवान के समक्ष जलती रहे।

End of Feed