PM मोदी पहुंचे इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर, जानिए 1000 साल पुराने इस शिव धाम की कहानी, जहां पत्थरों पर उकेरी गई रामायण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया के ऐतिहासिक प्रंबानन मंदिर का दौरा किया। करीब 1000 साल पुराने इस मंदिर का निर्माण ज्वालामुखीय पत्थरों से हुआ है। जानिए यहां किसकी पूजा होती है, यह मंदिर इतना खास क्यों माना जाता है।

भारत और इंडोनेशिया के रिश्ते सिर्फ व्यापार और राजनीति तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि दोनों देशों को धर्म, इतिहास और पुरानी परंपराएं भी जोड़ती हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया दौरे के दौरान प्रम्बानन मंदिर के दर्शन किए। करीब 1000 साल पुराना यह मंदिर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है। अपनी ऊंची मीनारों, खूबसूरत पत्थर की नक्काशी और धार्मिक महत्व की वजह से यह मंदिर दुनिया भर के लोगों को अपनी ओर खींचता है।

इंडोनेशिया के प्रम्बानन मंदिर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

End of Feed