26 या 27 सितंबर? कब है पितृ पूर्णिमा, जानिए कब से होने वाली है पितृपक्ष की शुरुआत

Pitru Paksha 2026 Start Date: भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से पितृपक्ष की शुरुआत हो जाती है। आइए जानते हैं कि साल 2026 में भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि किस तारीख को पड़ेगी।

Pitru Paksha 2026 Start Date: पितृपक्ष की शुरुआत भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से होती है। साल 2026 में भाद्रपद माह की पूर्णिमा की तारीख को संशय व्याप्त है। भाद्रपद माह की पूर्णिमा को ही पितृ पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 26 सितंबर 2026, शनिवार को पूर्णिमा श्राद्ध होगा और 27 सितंबर 2026, रविवार को प्रतिपदा श्राद्ध के साथ पितृपक्ष की मुख्य श्राद्ध तिथियां शुरू होंगी। इसका मुख्य कारण है कि 26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा है। पूर्णिमा तिथि 25 सितंबर की रात 11:06 बजे शुरू होकर 26 सितंबर की रात 10:18 बजे समाप्त होगी। इसके बाद आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा शुरू होगी। इसी कारण 27 सितंबर को प्रतिपदा श्राद्ध किया जाएगा।

Pitru Paksha 2026 Start Date पितृपक्ष की पूर्णिमा कब है

पितृपक्ष की पूर्णिमा कब है (Image AI Generated and Newsroom Verified)

26 सितंबर को होगा पूर्णिमा श्राद्ध

26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध किया जाएगा। यह पूर्णिमा तिथि का श्राद्ध है। इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण, श्राद्ध और दान किया जाता है। श्राद्ध कर्म दिन के कुतुप, रौहिण और अपराह्न काल में किया जा सकता है। पंचांग गणना के अनुसार 26 सितंबर को कुतुप मुहूर्त सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक, रौहिण मुहूर्त 12:18 से 1:06 बजे तक और अपराह्न काल 1:06 से 3:30 बजे तक रहेगा। पूर्णिमा श्राद्ध में पितरों का तर्पण, पिंडदान, ब्राह्मण भोजन और सामर्थ्य के अनुसार दान किया जाता है। श्राद्ध हमेशा उस पूर्वज की मृत्यु तिथि के अनुसार करें, जिनका श्राद्ध किया जा रहा है।

End of Feed