Pitru Paksha 2026 : पितृपक्ष के क्या करें और क्या न करें, जानिए क्या हैं नियम

Pitru Paksha 2026 Dos And Don'ts: 27 सितंबर से पितृपक्ष की शुरूआत होने जा रही है। वहीं, पितृपक्ष की पूर्णिमा 26 सितंबर को है। आइए जानते हैं इन 15 दिनों में क्या करें और क्या न करें।

Pitru Paksha 2026 Dos And Don'ts: पितृपक्ष का समय पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान और दान-पुण्य के लिए विशेष माना जाता है। इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से होगी और 10 अक्टूबर 2026 को सर्वपितृ अमावस्या के साथ इसका समापन होगा। 26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध किया जाएगा।

Pitru Paksha 2026 Dos And Don'ts पितृपक्ष में क्या करें और क्या न करें

पितृपक्ष में क्या करें और क्या न करें (Image AI Generated and Newsroom Verified)

इन दिनों परिवार में दिवंगत लोगों का स्मरण किया जाता है और उनकी मृत्यु तिथि के अनुसार श्राद्ध किया जाता है। पितृपक्ष में केवल पूजा-पाठ ही महत्वपूर्ण नहीं माना जाता, बल्कि पूरे समय की दिनचर्या, खान-पान और व्यवहार को लेकर भी कई पारंपरिक नियम बताए गए हैं।

End of Feed