पितृपक्ष में क्या नहीं खरीदना चाहिए? जानें, किन चीजों को खरीदने से नाराज हो जाते हैं पितर, झेलना पड़ता है पितृदोष

Pitru Paksha 2025 Restrictions: आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि यानी आज 8 सितंबर से ही पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है। इस दौरान कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपकी नहीं खरीदनी चाहिए। पितृपक्ष के नियमों का पालन नहीं करने से पितृ दोष लग सकता है और जीवन की परेशानियां बढ़ जाती हैं।

Pitru Paksha 2025 Restrictions: पितृपक्ष 15 दिनों का होता है, लेकिन इस साल क्षय तिथि होने की वजह से ये 14 दिनों तक ही रहने वाला है। साल 2025 में 8 सितंबर यानि आज ही के दिन से पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है और 21 सितंबर अश्विन माह की अमावस्या तिथि पर ये समाप्त होगा। पितृपक्ष के दौरान कुछ ऐसे चीजें हैं, जो आपको नहीं खरीदनी चाहिए। अगर आप लापरवाही करते हैं और इन सामान को खरीदते हैं तो आपके परिवार पर पितृदोष भी लग सकता है।

पितृपक्ष में क्या नहीं खरीदना चाहिए (pic credit:  iStock)

पितृपक्ष में क्या नहीं खरीदना चाहिए

  • नए कपड़े
  • सोना, चांदी जैसे जेवर
  • गाड़ी
  • जमीन
  • जूते-चप्पल
  • शादी का सामान
  • लोहे का सामान

End of Feed