Pitru Paksha 2023 Start Date And Time In Hindi (श्राद्ध कब से शुरू हैं): हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को श्राद्ध के रूप में भी जाना जाता है। यह 16 दिनों की वो अवधि होती है जिसमें व्यक्ति अपने पूर्वजों यानि पितरों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए उनकी पूजा-अर्चना और श्राद्ध करते हैं (Pitru Paksha Kab Se Chalu Hai)। इस बार पितृ पक्ष 29 सितंबर से शुरू हो रहा है। हिंदू धर्म में पूरे पितृ पक्ष के दौरान कई अनुष्ठान किए जाते हैं। लोग अपने पितरों को भोजन, पानी और अन्य चीजें अर्पित करते हैं (Pitru Paksha 2023 Start Date)। चलिए जानते है कि पितृ पक्ष 2023 की तिथियां।
Pitru Paksha 2023 Start And End Date In Hindi
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष (When Is Pitru Paksha 2023) के दौरान अपने पितरों को याद करने से वे प्रसन्न हो जाते हैं। जिससे जीवन की कई बाधाएं दूर हो जाती हैं (Shradh Kab Se Shuru Hai 2023)। कहते हैं कि अगर पितर नाराज हो जाएं तो जीवन परेशानियों से भर जाता है (Pitru Paksha 2023 All Dates)। हर काम में असफलता का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए पितृ पक्ष बेहद खास होता है (Pitru Paksha 2023 Tithi)। इस दौरान जो भी व्यक्ति विधि विधान अपने पितरों का तर्पण करता है उसके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। साथ ही पितृ दोष (Shradh 2023 Start Date) से मुक्ति मिल जाती है।
Pitru Paksha 2023 Shradh All Dates (पितृ पक्ष 2023 श्राद्ध की तिथियां)
| श्राद्ध तिथि | तारीख | दिन |
| पूर्णिमा श्राद्ध | 29 सितम्बर 2023 | शुक्रवार |
| प्रतिपदा श्राद्ध | 29 सितम्बर 2023 | शुक्रवार |
| द्वितीया श्राद्ध | 30 सितम्बर 2023 | शनिवार |
| तृतीया श्राद्ध | 01 अक्टूबर 2023 | रविवार |
| चतुर्थी श्राद्ध | 02 अक्टूबर 2023 | सोमवार |
| पञ्चमी श्राद्ध | 03 अक्टूबर 2023 | मंगलवार |
| षष्ठी श्राद्ध | 04 अक्टूबर 2023 | बुधवार |
| सप्तमी श्राद्ध | 05 अक्टूबर 2023 | गुरुवार |
| अष्टमी श्राद्ध | 06 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार |
| नवमी श्राद्ध | 07 अक्टूबर 2023 | शनिवार |
| दशमी श्राद्ध | 08 अक्टूबर 2023 | रविवार |
| एकादशी श्राद्ध | 09 अक्टूबर 2023 | सोमवार |
| मघा श्राद्ध | 10 अक्टूबर 2023 | मंगलवार |
| द्वादशी श्राद्ध | 11 अक्टूबर 2023 | बुधवार |
| त्रयोदशी श्राद्ध | 12 अक्टूबर 2023 | गुरुवार |
| चतुर्दशी श्राद्ध | 13 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार |
| सर्वपित्रू अमावस्या | 14 अक्टूबर 2023 | शनिवार |
श्राद्ध में क्या नहीं करना चाहिए (What should not be done in Shraddha)
श्राद्ध के दिन दाल, काली उड़द, चना, काला जीरा, काला नमक और बासी भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दौरान नशीली चीजों का सेवन न करें। पितृ देवताओं को मांसहारी भोजन पसंद नहीं होता है इसलिए श्राद्ध पक्ष में भूलकर भी मांसाहारी भोजन न खाएं। श्राद्ध के दिन नए कपड़े नहीं पहनने चाहिए। पितृ पक्ष में बाल, नाखून, दाढ़ी भी नहीं काटनी चाहिए। श्राद्ध की पूजा लोहे के बर्तनों में नहीं करनी चाहिए। इस दौरान घर के लिए नया समान व फर्नीचर न खरीदें।
