Pitru Paksha 2023: किस तरह से निकालें श्राद्ध की तिथि, यहां जानें सारी डिटेल

Pitru Paksha 2023 Date: सनातन परंपरा में पितृ पक्ष का बहुत महत्व होता है। यह पक्ष पूरी तरह से पितरों को समर्पित होता है। इस दौरान पितरों के आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इन दिनों पितर धरती पर अपने परिवार के पास आते हैं। आइए जानते हैं पितृ पक्ष में श्राद्ध की तिथियां कैसे निकाल सकते हैं। यहां जानें सारी जानकारी।

Pitru Paksha 2023 Kab Hai: 29 सितंबर 2023 से पितृ पक्ष का आरंभ हो रहा है। ये पक्ष पूरे 16 दिन रहने वाला है। पितृ पक्ष का समापन 14 अक्टूबर 2023 को होगा। शास्त्रों में पितर ऋण को सबसे श्रेष्ठ माना गया है। मनुष्य हर ऋण से मुक्त हो जाता है पर पित ऋण से मुक्ति आसानी से नहीं मिलती है। पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध कर्म का बहुत महत्व है। इस दौरान विधि- विधान से श्राद्ध करने से साधक को पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पितृ पक्ष के समय में पितर धरती पर अपने परिवार के पास आते हैं और पूरे 16 दिनों तक उनके पास ही रहते हैं। इस कारण इस दौरान पिंड दान तर्पण और दान का बहुत महत्व होता है। इस समय में पितरों की पूजा की जाती है और उनकी आत्मा की शांति के लिए ब्रहाम्ण भोजन कराया जाता है। आइए जानते हैं किस तरह से लगाएं श्राद्ध की तिथियों के बारे में।

pitru paksh thithi

pitru paksh thithi

इस तहर से तय करें श्राद्ध की तिथि तय

शास्त्रों के अनुसार किसी भी महीने में चाहे कृष्ण पक्ष हो या शुक्ल पक्ष, किसी भी दिन यदि पिता की मृत्यु हो जाए तो वह दिन श्राद्ध का दिन बन जाता है। श्राद्ध तिथि में शुक्ल पक्ष या कृष्ण पक्ष की गणना नहीं की जाती है। यदि किसी के पूर्वज का निधन सावन महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हुआ है तो वह पितृ पक्ष की पंचमी तिथि को श्राद्ध कर्म कर सकता है। यदि किसी महिला की कोई संतान ना हो तो वह अपने पति का श्राद्ध खुद कर सकती है।

End of Feed