Pitru Paksh End Date 2023: कब खत्म होगा पितृ पक्ष? जान लें अंतिम श्राद्ध का महत्व

Pitru Paksh End Date 2023: इस बार पितृ पक्ष का शुरुआत 29 सितंबर से हो चुकी है। ये पक्ष पूरे 16 दिनों तक चलता है। पितृ पक्ष में पितर धरती लोक पर अपने परिवार के पास आते हैं। इस कारण इस दौरान श्राद्ध और तर्पण करने की परंपरा है। आइए जानते हैं इस बार पितृ पक्ष का समापन कब होगा। यहां देखें सारी डिटेल।

Pitru Paksh End Date 2023: सनातन धर्म में पितृ पक्ष का बहुत महत्व है। इस दौरान पितरों की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस समय में पूर्वज अपने परिवार के पास आते हैं। इस समय में तर्पण और श्राद्ध का बहुत महत्व है। ऐसा करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और वो अपने परिवार को आशीर्वाद देते हैं। पितृ पक्ष में दान पुण्य और भोजन कराने का भी विधान है। पितृ पक्ष की शुरुआत भाद्रपद पूर्णिमा से हो जाती है और इसका समापन आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर होता है। इस बार इस पक्ष की शुरुआत 29 सितंबर 2023 से हो चुकी है। इस बार पितृ पक्ष का समापन 14 अक्टूबर को होगा। आइए जानते हैं पितृ पक्ष समापन तिथि और महत्व के बारे में।

Pitru Paksh End Date 2023

Pitru Paksh End Date 2023

पितृ पक्ष समापन तिथि

पितृ पक्ष का समापन आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर होता है। इस बार अमावस्या 14 अक्टूबर को है। इस कारण ये पक्ष 14 अक्टूबर को समाप्त होगा। इस अमावस्या को पितृ विसर्जन अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन पितृ अपने लोक वापस चले जाते हैं। अमावस्या 13 अक्टूबर 2023 को 21:53:31 बजे प्रारम्भ होगी। अमावस्या 14 अक्टूबर 2023 को 23:27:11 बजे समाप्त होगी। इस कारण अंतिम श्राद्ध तिथि 14 अक्टूबर को होगी।

End of Feed