Pithori Amavasya 2025: आज है पिठोरी अमावस्या, जानें तिथि, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पितरों को खुश करने के उपाय

Pithori Amavasya 2025: पितरों की शांति और आशीर्वाद पाने के लिए पिठोरी आमवस्या का दिन बेहद शुभ माना जाता है। दक्षिण भारत में इसे पोलाला आमवस्या कहते हैं। यहां से आप आज के इस अमावस्या की सारी जानकारी ले सकते हैं। यहां पिठोरी अमावस्या की तिथि से लेकर दान उपाय तक सारी जानकारी दी गई है।

Pithori Amavasya 2025: पिठोरी अमावस्या का दिनपितरों की पूजा, तर्पण और श्राद्ध के लिए शुभ समय होता है। जो लोग पितृ दोष से परेशान हैं, उनके लिए तो ये समय बेहद खास है। इस दिन तर्पण करने से घर की नकारात्मकता भी दूर हो जाती है। इस दिन स्नान दान का भी विशेष महतव है और इससे खास फल मिलते हैं। यहां से आप पिठोरी अमावस्या की सही डेट, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पिठोरी अमावस्या के उपाय के बारे में विस्तार में जान सकते हैं।

पिठोरी आमवस्या 2025 (pic credit: istock)

पिठोरी अमावस्या तिथि (Pithori Amavasya 2025 Date)

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 22 अगस्त दोपहर 11.57 बजे शुरू होगी और 23 अगस्त को 11.37 बजे पूरी होगी। पिठोरी अमावस्या मध्यकाल में लग रही है इसलिए 22 अगस्त को ही पिठोरी अमावस्या मनाई जाएगी।

End of Feed