Pithori Amavasya 2024: पिठोरी अमावस्या या पोलाला अमावस्या की पूजा विधि और मुहूर्त यहां देखें

Pithori Amavasya 2024 Date, Time And Puja Vidhi In Hindi: पिठोरी अमावस्या भाद्रपद अमावस्या को मनाई जाती है। इसलिए इसे भाद्रपद अमावस्या और पोलाला अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

Pithori Amavasya 2024 Time And Puja Vidhi In Hindi (पिठोरी अमावस्या कब है 2024 में): हिंदू धर्म में पिठोरी अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। जिसे पोलाला अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। ये अमावस्या प्रत्येक वर्ष भादो कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को पड़ती है। इस दिन गंगा स्नान करने और पित्तरों की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने बच्चों के सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन मां दुर्गा की पूजा की जाती है। चलिए जानते हैं इस साल पिठोरी यानि पोलाला अमावस्या कब है और इसकी पूजा विधि क्या है।

पिठोरी अमावस्या 2024 तिथि व मुहूर्त (Pithori Amavasya 2024 Date And Time)

पिठोरी अमावस्या 2 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:41 से रात 08:57 बजे तक रहेगा। अमावस्या तिथि का प्रारम्भ 2 सितम्बर 2024 की सुबह 05:21 बजे से होगा और इसकी समाप्ति 3 सितंबर की सुबह 07:24 बजे होगी।

End of Feed