Phulera Dooj 2024 Upay: फुलेरा दूज के त्योहार का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इस दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है। फुलेरा दूज के दिन ही राधा और कृष्ण ने फूलों वाली होली खेली थी। तब से ही ब्रज में इस दिन फूलों की होली खेली जाती है। हर साल ये त्योहार फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन ब्रज के क्षेत्र में बहुत रौनक देखने को मिलती है। फूलेरा दूज का दिन विवाह करने के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है। इस दिन कुछ उपायों को करने से जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं फूलेरा दूज के दिन किन उपायों को करना चाहिए।
Phulera Dooj 2024 Shubh Muhurat (फूलेरा दूज शुभ मुहूर्त 2024)
इस साल फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 11 मार्च को सुबह 11 बजे हो रही है और इसका समापन 12 मार्च को सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार 12 मार्च को फुलेरा दूज मनाया जाएगा। 12 मार्च को राधा कृष्ण की पूजा के लिए सुबह के 9 बजे से लेकर दोपहर के 2 बजे का तक का समय शुभ रहेगा।
Phulera Dooj 2024 Upay (फुलेरा दूज उपाय)
लव मैरिज के लिए
इस दिन लव मैरिज के लिए भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। इस दिन आप भगवान श्री कृष्ण को माखन और मिश्री का भोग लगा सकते हैं। ऐसा करने से शादी में आ रही सारी बाधा समाप्त हो जाएगी।
मनचाहे जीवनसाथी के लिए
मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए इस दिन साफ कागज में उस व्यक्ति का नाम लिखें। जिससे आप शादी करना चाहते हैं, उसके बाद उस कागज को राधा रानी के चरणों में रख दें। ऐसा करने से राधा रानी आपके मन के बात को सुनेंगी और उसे जरूर पूरा करेंगी।
वैवाहिक जीवन में प्यार के लिए
अगर शादी के बाद पति-पत्नी के बीच तालमेल नहीं बैठ रहा है तो फुलेरा दूज के दिन सच्चे मन से एक बड़ा गुलाबी धागा राधा कृष्ण के चरणों में अर्पित करें और कुछ देर बाद इसे अपने पास रख लें। इसे अपने शयनकक्ष में बिस्तर के नीचे रखें दें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन की समस्या समाप्त हो जाएगी।
