Period Me Hartalika Teej Kaise Kare: पीरियड्स में हरतालिका तीज का व्रत कैसे रखें? जानें इसका पूरा नियम

Hartalika Teej Vrat In Period: हरतालिका तीज का व्रत हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है। इस व्रत को रखने के बहुत से नियम होते हैं। ऐसे में आइए जानें पीरियड्स के दौरान हरतालिका का व्रत कैसे रख सकते हैं।

Hartalika Teej Vrat In Period: हरतालिका तीज का व्रत भादव मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस साल हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर 2024 को रखा जा रहा है। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के द्वारा अपने पति की लंबी की आयु के लिए किया जाता है। इस दिन सारी सुहागिन स्त्रियां सोलह सिंगार करती हैं और पूरे दिन निर्जला होकर व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज के व्रत के दिन सुहागिन स्त्रियां शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है। इस व्रत को लेकर शास्त्रों में बहुत सारे नियम बताए गए हैं। बहुत सी महिलाओं का ये सवाल होता है कि पीरियड्स के दौरान तीज का व्रत रख सकते हैं या नहीं। ऐसे में आइए जानें पीरियड्स में हरतालिका तीज का व्रत कैसे रखें।

Hartalika Teej Vrat In Period (हरतालिका का व्रत पीरियड्स में कैसे रखें)

यदि आप हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं और आपको इससे पहले ही मासिक धर्म हो जाता है को आप इस चीज को लेकर चिंतित ना हो। मासिक धर्म में भी हरतालिका तीज का व्रत रख सकती हैं। हरतालिका तीज के दिन आप स्नान के बाद सोलह सिंगार कर लें और पूरे दिन निर्जला होकर व्रत रखें। पीरियड्स के दौरान आप व्रत तो रख सकती हैं , लेकिन पूजा का कोई भी सामान छुने से बचें। इस दौरान आप खुद पूजा करने के बजाय दूसरी महिला के इस पूजा को करवा सकते हैं। आप दूर से ही बैठकर हरतालिका तीज की व्रत की कथा सुने और शाम के समय पूजा के बाद पति के हाथों से अपना व्रत खुलवाएं। आप मन से माता पार्वती और शिव जी की पूजा कर सकते हैं।

End of Feed