किस्मत के धनी माने जाते हैं इन 4 राशियों के लोग, मां लक्ष्मी की मानी जाती है इन पर विशेष कृपा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 11:13 AM IST

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में ऐसी 4 राशियों का जिक्र किया गया है जिसमें जन्मे जातकों पर देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेष राशि के लोग काफी साहसी, ऊर्जावान और दिल के साफ माने जाते हैं।
  • कर्क राशि के लोग बेहद बुद्धिमान और मेहनती होते हैं।
  • तुला राशि के जातकों पर धन और वैभव के कारक ग्रह शुक्र का प्रभाव रहता है।

Zodiac Sign Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर राशि के लोगों में कुछ न कुछ खास बातें होती हैं और राशियों पर ग्रहों का विशेष प्रभाव रहता है। जैसे मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव होते हैं। तो तुला और वृषभ राशि पर शुक्र देव का आधिपत्य रहता है। इसी तरह से धनु और मीन के स्वामी देवगुरु बृहस्पति होते हैं। यहां आप जानेंगे किन 4 राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मानी जाती है।

zodiac astrology

4 ऐसी राशियां जिन पर मां लक्ष्मी रहती हैं मेहरबान!

मेष राशि: इस राशि के लोग काफी साहसी, ऊर्जावान और दिल के साफ माने जाते हैं। इन पर मंगल देव की विशेष कृपा मानी जाती है। इनके मन में जो आता है ये कह देते हैं। ये अत्याधिक मेहनती होते हैं। मेहनत के दम पर लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का ये डटकर सामना करते हैं। इनके अंदर कुछ भी सीखने की गजब की क्षमता होती है।

End of Feed