पीला, लाल या काला - कौन सा कलावा बांधना माना जाता है सबसे शुभ, हाथ में किस रंग का कलावा लाता है किस्मत

Kalawa Kaun Sa Shubh Hota hai: हाथ में बांधा जाने वाला कलावा सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि आस्था और शुभता का निशान माना जाता है। जानिए लाल, पीला और काला कलावा किस काम के लिए पहना जाता है और कौन सा धागा किस्मत से जुड़ा माना जाता है।

Kalawa Kaun Sa Shubh Hota hai: हमारे यहां पूजा-पाठ, मंदिर या किसी शुभ काम में हाथ पर कलावा बांधने की परंपरा बहुत पुरानी है। कई लोग इसे सिर्फ एक धागा समझते हैं, लेकिन धार्मिक मान्यताओं में इसका खास महत्व बताया गया है। किसी के हाथ में लाल कलावा दिखता है, तो कोई पीला धागा बांधता है। वहीं कुछ लोग काला धागा पहनना ज्यादा शुभ मानते हैं। ऐसे में आम लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर कौन सा कलावा सबसे अच्छा माना जाता है और किस रंग का धागा किस्मत से जुड़ा होता है। हर रंग के कलावे को अलग वजह से पहना जाता है। आइए आसान और सीधी भाषा में समझते हैं कि लाल, पीला और काला कलावा किसलिए बांधा जाता है।

Kalawa Kaun Sa Shubh Hota hai

कलावा कौन से रंग का शुभ होता है

लाल कलावा क्यों बांधा जाता है

लाल कलावा सबसे ज्यादा पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है। माना जाता है कि लाल रंग शुभता और अच्छी ऊर्जा का निशान होता है। मंदिर में पूजा कराने के बाद पंडित ज्यादातर लाल कलावा ही बांधते हैं। लोगों का विश्वास है कि इसे पहनने से मन में अच्छा सोचने की भावना बनी रहती है और घर में सुख-शांति आती है।

End of Feed