साल 2025 की आखिरी और दिसंबर की तीसरी एकादशी कब है, जानिए तिथि और व्रत और पूजन मुहूर्त

Paush Putrada Ekadashi 2025 Date: साल 2025 के दिसंबर महीने में तीन एकादशी पड़ रही हैं। इसमें तीसरी एकादशी पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी पड़ रही है। महीने की शुरुआत भी मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी से हुई थी। आइए जानते हैं कि साल 2025 की अंतिम एकादशी कब है?

Paush Putrada Ekadashi 2025 Date: साल 2025 के अंतिम महीने दिसंबर में तीन एकादशी व्रत पड़ रहे हैं। इसमें से पहला मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी पड़ी है और दो पौष माह की एकादशी पड़ रही हैं। दिसंबर की शुरुआत और अंत भी एकादशी तिथि से ही हो रहा है।

पौष पुत्रदा एकादशी कब है

पौष पुत्रदा एकादशी कब है

1 दिसंबर 2025 को पहली एकादशी थी। जो मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी थी। वहीं, दूसरी सफला एकादशी 15 जनवरी को पड़ेगी। इसके बाद वैदिक पंचांग के अनुसार पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 30 दिसंबर 2025, मंगलवार को सुबह 07 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर 31 दिसंबर 2025, बुधवार को सुबह 05 बजकर 02 मिनट तक रहेगी। 30 दिसंबर को सूर्योदय के समय एकादशी तिथि पूर्ण रूप से विद्यमान रहेगी और अधिकांश समय इसी दिन रहेगी, इसलिए पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत 30 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को ही रखा जाएगा।

End of Feed