Ekadashi Kab hai: आज या कल, कब है पौष पुत्रदा एकादशी 2025, जानिए दिसंबर की आखिरी एकादशी की सटीक तिथि और पूजन मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 30, 2025, 10:09 AM IST

Paush Putrada Ekadashi 2025 Date & Puja Time: साल 2025 की अंतिम एकादशी पौष पुत्रदा एकादशी होगी। इस एकादशी की तिथि को लेकर काफी संशय व्याप्त है। ऐसे में एकादशी 30 दिसंबर को है या 31 दिसंबर को है, इस पर कंफ्यूजन है। आइए जानते हैं कि दिसंबर 2025 की आखिरी एकादशी कब है और इस दिन पूजा किस समय पर करना शुभ रहेगा?

Paush Putrada Ekadashi 2025 Date & Puja Time: साल 2025 का अंतिम महीना दिसंबर अब अंत की ओर है। इस महीने की शुरुआत एकादशी के पावन पर्व से हुई थी। इस महीने में तीन एकादशी तिथियां पड़ रही हैं, जिनमें से दो व्रत पहले ही संपन्न हो चुके हैं। अब साल की अंतिम एकादशी, पौष पुत्रदा एकादशी, आने वाली है।

षौष पुत्रदा एकादशी कब है

षौष पुत्रदा एकादशी कब है

यह एकादशी पौष मास के शुक्ल पक्ष में आती है और संतान सुख, परिवार की खुशहाली तथा सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है। भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने का यह उत्तम अवसर है, जो पापों का नाश करता है और जीवन में सुख-समृद्धि लाता है। आइए जानते हैं इस एकादशी की सटीक तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व क्या है?

End of Feed