parama ekadashi 2026: परमा एकादशी पर करें इन 5 चीजों का दान, घर में हमेशा रहेगा मां लक्ष्मी का वास

parama ekadashi 2026 आज परमा एकादशी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन कुछ चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं परमा एकादशी की पूरी दान लिस्ट।

Parama Ekadashi 2026: अधिकमास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को परमा एकादशी कहा जाता है। इसे सनातन धर्म में अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। यह व्रत भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत, पूजा और जप-तप के साथ दान-पुण्य करने से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। परमा एकादशी पर श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार किया गया दान व्यक्ति के जीवन से दरिद्रता, कष्ट और नकारात्मकता को दूर करने में सहायक होता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ खास चीजों का दान करने से घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास रहता है। आइए जानते हैं परमा एकादशी पर दान (parama ekadashi daan) की चीजों के बारे में...

Parma Ekadashi 2026

परमा एकादशी की दान लिस्ट

अन्नदान करें

एकादशी के दिन अन्न ग्रहण न करना अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन अन्न दान करना शास्त्रों में महादान कहा गया है। परमा एकादशी के दिन गरीबों, साधु-संतों और जरूरतमंद लोगों को सात्विक भोजन कराने का विशेष महत्व बताया गया है। यदि संभव हो तो सप्तधान्य यानी सात प्रकार के अनाज या आटे का दान भी किया जा सकता है। आज अन्नदान से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

End of Feed