Panchang Today (आज का पंचांग) 07 October 2022: सुजीत जी महाराज- आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। 07:25am के बाद त्रयोदशी है। आज प्रदोष का व्रत है। प्रदोष का पावन व्रत बहुत फलित होता है ,साथ में कुछ लोगों का वैभव लक्ष्मी जी का उपवास भी आज ही है। आज भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी जी की पूजा व व्रत की जाती है। शतभिषा नक्षत्र है। आज अन्न व फल का दान करें। आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। कनकधारास्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। विष्णु मंदिर में भगवान की 04 परिक्रमा करें। संकट से बचने के लिए गणेश जी की स्तुति करें। दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।
Panchang Today, Aaj Ka Panchang 07 October 2022
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
7 October 2022 Panchang
दिनांक- 07 अक्टूबर 2022
दिवस- शुक्रवार
माह- आश्विन ,शुक्ल पक्ष,
तिथि- द्वादशी 07:25am तक फिर त्रयोदशी
सूर्योदय- 06:19am
सूर्यास्त- 05:57 pm
नक्षत्र- शतभिषा
सूर्य राशि- कन्या
चन्द्र राशि- कुम्भ
करण- बालव
योग- गण्ड
शुभ मुहूर्त-
1. अभिजीत- 11:56 am से 12:48 pm तक
2. विजय मुहूर्त- 02:29pm से 03:28 pm तक
3. गोधुली मुहूर्त-06:19pm से 06:56pm तक।
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक
