अक्टूबर 2026 में पूर्णिमा कब है- 25 या 26 में क्या है सही तारीख, जानें अक्टूबर में कौन सी पूर्णिमा आएगी

October mein Purnima kab hai 2026 (October Purnima 2026 Date): अक्टूबर 2026 में पूर्णिमा कब है। 25 या 26 तारीख में से क्या है अक्टूबर की पूरनमासी की सही डेट। जानें अक्टूबर में कौन सी पूर्णिमा आएगी।

October Purnima 2026 Date: अक्टूबर 2026 की पूर्णिमा को लेकर इस बार 25 और 26 तारीख, दोनों सामने आ रही हैं। वजह है पूर्णिमा तिथि का दो दिनों में पड़ना। बता दें कि अक्टूबर में आश्विन माह की पूर्णिमा आएगी। इसे शरद पूर्णिमा भी कहा जाता है। यह वही पूर्णिमा है जब चांद की रोशनी में खीर रखी जाती है। वैसे अक्टूबर 2026 की पूर्णिमा की रात चांद की पूजा करना या खीर रखना चाहते हैं, तो रविवार को 25 अक्टूबर की रात में रखें। अगले दिन, सोमवार 26 अक्टूबर की सुबह भी पूर्णिमा तिथि रहेगी। इसी वजह से पंचांग के अनुसार इस दिन पूर्णिमा व्रत या स्नान-दान किया जाएगा।

October Purnima 2026

अक्टूबर 2026 में पूर्णिमा कब है

अक्टूबर 2026 में पूर्णिमा कब से कब तक है

पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 25 अक्टूबर, रविवार के दिन सुबह 11:57 बजे के आसपास शुरू होगी और 26 अक्टूबर को सुबह 9:43 बजे के आसपास समाप्त होगी। अलग-अलग पंचांगों में गणना के कारण एक-दो मिनट का अंतर दिख सकता है।

End of Feed