Numerology: जुबान के जादूगर होते हैं ऐसे लोग, खूब कमाते हैं नाम, मां सरस्वती की पातें हैं विशेष कृपा

Numerology: आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे जिस मूलांक के लोग बोलने चालने में काफी माहिर होते हैं। इनकी बातें दूसरों को काफी प्रभावित करती हैं। इनके पास ज्ञान का भंडार होता है। जानिए ये किस मूलांक के लोग हैं।

Numerology: अंकज्योतिष अनुसार मूलांक 5 के लोग बोलने-चालने में काफी माहिर माने जाते हैं क्योंकि इस मूलांक का स्वामी ग्रह बुध होता है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क, संचार, व्यापार और त्वचा का कारक माना जाता है। बुध के ही शुभ प्रभाव से व्यक्ति को तेज बुद्धि और अच्छी वाणी की प्राप्ति होती है। जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 और 23 होती है उनका मूलांक 5 होता है। जानिए मूलांक 5 वालों में क्या खूबियां होती हैं।

जुबान के जादूगर होते हैं ऐसे लोग

जुबान के जादूगर होते हैं ऐसे लोग

इस मूलांक के लोग होते हैं जुबान के जादूगर

अंक ज्योतिष अनुसार मूलांक 5 के प्रतिनिध ग्रह बुध हैं और बुध को बुद्धि का कारक माना जाता है, इसलिए मूलांक 5 वाले लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। ये लोग जीवन में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करते हैं और उनसे लड़कर विजय भी प्राप्त करते हैं। ये बेहद साहसी और कर्मशील होते हैं। इन्हें जुबान का जादूगर कहना गलत नहीं होगा क्योंकि ये अपनी बोली से किसी को भी आकर्षित कर लेते हैं। इनका बातचीत करने का तरीका सबसे अलग और खास होता है। जिस वजह से हर कोई इनका मुरीद हो जाता है। अपनी आकर्षक बोली के कारण ही ये किसी से भी अपनी बात आसानी से मनवा लेते हैं। (ये पढ़ा क्या- इस मूलांक के बच्चे बनते हैं बड़े अफसर, कहलाते हैं महाज्ञानी, किस्मत के होते हैं धनी)

End of Feed