अध्यात्म

Numerology: भरोसे के लायक होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, छल-कपट से रहती हैं कोसों दूर

Numerology: आज हम आपको जिस मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं उस मूलांक की लड़कियां बेहद ईमानदार होती हैं। इन पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है। ये अपने पार्टनर को कभी धोखा नहीं देती हैं।

Image

Numerology: भरोसे के लायक होती हैं इस मूलांक की लड़कियां

Numerology: अंकज्योतिष शास्त्र अनुसार जिन लड़कियों का मूलांक 2 होता है वो भरोसे के लायक होती हैं। ये कभी किसी को धोखा नहीं देती हैं। हर रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाती हैं। किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्म लेने वाली लड़कियों का मूलांक 2 होता है। इन पर मन के कारक चंद्र देव की विशेष कृपा रहती है। क्योंकि इस मूलांक का स्वामी चंद्रमा है जो कोमलता, भावुकता और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है। जानिए मूलांक 2 की लड़कियों की खासियत।

मूलांक 2 की लड़कियों का स्वभाव

मूलांक 2 की लड़कियों का स्वभाव सीधा, सरल, दयालु और संवेदनशील होता है। ये जल्दी किसी के साथ घुलती-मिलती नहीं हैं, लेकिन जब ये किसी से जुड़ जाती हैं तो अपना रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाती हैं। किसी को कभी धोखा नहीं देती हैं। ये अपने लोगों को लेकर काफी इमोशनल होती हैं। (ये पढ़ा क्या- 50 साल बाद सूर्य गोचर से बना अति शुभ योग, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले)

बुद्धिमान

मूलांक 2 की लड़कियां काफी बुद्धिमान होती हैं। इनके बातचीत करने का तरीका बेहद प्रभावशाली होता है और इन्हें हर विषय की जानकारी होती है। ये बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान तुरंत ही निकाल लेती हैं।

mulank 2 girls nature

mulank 2 girls nature

साफ दिल

मूलांक 2 की लड़कियां किसी से छल-कपट नहीं करतीं और यही कारण है कि उन्हें हर जगह से खूब प्यार और सम्मान मिलता है।

ये रिश्तों को संभालकर चलती हैं।

करियर लाइफ

मूलांक 2 की लड़कियों की करियर लाइफ की बात करें तो ये फैशन, कपड़ा, ट्रैवलिंग, होटल और कला से जुड़े क्षेत्रों में बहुत सफल होती हैं। इस मूलांक की लड़कियां नौकरी से ज्यादा अपना काम करना पसंद करती हैं।

प्रेम जीवन

इनकी लव लाइफ काफी अच्छी चलती है। ये अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह से समर्पित होती हैं। ये अपने साथी का हर चीज में सहयोग करती हैं।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article