अध्यात्म

Numerology: इस मूलांक के बच्चे बनते हैं बड़े अफसर, कहलाते हैं महाज्ञानी, किस्मत के होते हैं धनी

Numerology: अंकज्योतिष अनुसार एक ऐसा मूलांक है जिस मूलांक के बच्चे बेहद तेज दिमाग के होते हैं। जिस वजह से ये बड़े होकर नामी अफसर बनते हैं। जानिए ये किस मूलांक के बच्चे हैं।

Image

Children of Mulank 1 become big officers

Numerology: अंकज्योतिष अनुसार मूलांक 1 के बच्चे बेहद बुद्धिमान होते हैं। इन्हें हर विषय की गहरी समज होती है। जिस वजह से ये जिस भी काम में हाथ डालते हैं वहां सफलता हासिल कर ही लेते हैं। ये मेहनती होते हैं। किसी भी काम से घबराते नहीं हैं। इन पर सूर्य देव की भी विशेष कृपा रहती है। सूर्य के कारण ही ये क्रियाशील, मेहनती, कर्मप्रधान, बात के धनी, स्वनिर्णय पर अडिग, अपने आदर्शों का निर्वाह करने वाले, ईमानदार और सैद्धान्तिक व्यक्ति बनते हैं। जानिए मूलांक 1 वाले लोगों में और क्या खूबियां होती हैं।

मूलांक 1 वालों की खूबियां

सबसे पहले तो आपको ये बता दें कि जिन भी लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28 होती है उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक का स्वामी सूर्य ग्रह माना जाता है। इस मूलांक के लोगों में ईमानदारी नाम के गुण की अधिकता होती है। सूर्य देव की तरह ही ये अनुशासन प्रिय, दृढ़ निश्चयी और श्रृजनशील होते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की भी अच्छी क्षमता होती है।

इस बात का रखें ध्यान

यदि इस मूलांक के लोग अभिमान से बचकर स्वाभिमान तक सीमित रहते हैं तो इन लोगों की गणना श्रेष्ठतम लोगों में होती हैं। क्योंकि इस मूलांक के लोग अति महत्वाकांक्षी, कार्य पटु, विचार प्रधान, त्वरित, आकर्षक व सुन्दर, स्वकार्य में दक्ष और सही निर्णय लेने में दक्ष होते हैं।

ऐश्वर्या राय का भी है यही मूलांक

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भी मूलांक एक की ही जातक हैं जिनका फिल्म इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर न होने के बाद भी उनकी गणना श्रेष्ठतम अभिनेत्रियों में की जाती है। जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर खूब शोहरत हासिल की है।

बिजनेस में होते हैं माहिर

मूलांक 1 वालों के बारे में ऐसा कहा जाता है कि ये किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते। ये निडर, साहसी और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। बिजनेस करने में माहिर माने जाते हैं। इन्हें जीवन में धन-दौलत और मान-सम्मान हर चीज की प्राप्ति होती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article