अध्यात्म

Numerology: जुबान के जादूगर होते हैं ऐसे लोग, खूब कमाते हैं नाम, मां सरस्वती की पातें हैं विशेष कृपा

Numerology: आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे जिस मूलांक के लोग बोलने चालने में काफी माहिर होते हैं। इनकी बातें दूसरों को काफी प्रभावित करती हैं। इनके पास ज्ञान का भंडार होता है। जानिए ये किस मूलांक के लोग हैं।

जुबान के जादूगर होते हैं ऐसे लोग

जुबान के जादूगर होते हैं ऐसे लोग

Numerology: अंकज्योतिष अनुसार मूलांक 5 के लोग बोलने-चालने में काफी माहिर माने जाते हैं क्योंकि इस मूलांक का स्वामी ग्रह बुध होता है। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क, संचार, व्यापार और त्वचा का कारक माना जाता है। बुध के ही शुभ प्रभाव से व्यक्ति को तेज बुद्धि और अच्छी वाणी की प्राप्ति होती है। जिन लोगों की जन्म तारीख 5, 14 और 23 होती है उनका मूलांक 5 होता है। जानिए मूलांक 5 वालों में क्या खूबियां होती हैं।

इस मूलांक के लोग होते हैं जुबान के जादूगर

अंक ज्योतिष अनुसार मूलांक 5 के प्रतिनिध ग्रह बुध हैं और बुध को बुद्धि का कारक माना जाता है, इसलिए मूलांक 5 वाले लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। ये लोग जीवन में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करते हैं और उनसे लड़कर विजय भी प्राप्त करते हैं। ये बेहद साहसी और कर्मशील होते हैं। इन्हें जुबान का जादूगर कहना गलत नहीं होगा क्योंकि ये अपनी बोली से किसी को भी आकर्षित कर लेते हैं। इनका बातचीत करने का तरीका सबसे अलग और खास होता है। जिस वजह से हर कोई इनका मुरीद हो जाता है। अपनी आकर्षक बोली के कारण ही ये किसी से भी अपनी बात आसानी से मनवा लेते हैं। (ये पढ़ा क्या- इस मूलांक के बच्चे बनते हैं बड़े अफसर, कहलाते हैं महाज्ञानी, किस्मत के होते हैं धनी)

नौकरी से ज्यादा बिजनेस करता है सूट

इस मूलांक के लोग नौकरी से ज्यादा बिजनेस में सफल होते हैं। इनके अंदर रिस्क लेने की क्षमता होती है। ये जल्दी से किसी चीज को लेकर घबराते नहीं हैं। इस मूलांक के लोग अच्छे राजनेता, सफल व्यापारी या बड़े कलाकार बनते हैं। इन्हें अर्थशास्त्र और संगीत का भी अच्छा ज्ञान होता है। इनकी एक खासियत ये भी है कि ये परिस्थिति के अनुरूप स्वयं को ढाल लेते हैं। ये मित्र बनाने में भी माहिर होते हैं। ये किसी भी व्यक्ति को देखकर उसका मंतव्य भांप लेते हैं। ये अपने जीवन में उत्तम विद्या प्राप्त करते हैं। इन्हें कई भाषाओं की जानकारी होती है। (ये पढ़ा क्या- भरोसे के लायक होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, छल-कपट से रहती हैं कोसों दूर)

पैसों की कभी नहीं होती कमी

अगर इनकी आर्थिक स्थिति की बात की जाय तो ये नयी नयी खोजो से खूब लाभ कमाते हैं। जिस कारण इनको जीवन में धन की कोई कमी नहीं होती। ये अपनी तेज बुद्धि के बल पर भी आसानी से धनार्जन कर लेते हैं।

(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा
लवीना शर्मा Author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article