अकूत धन-संपत्ति के मालिक होते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, शनि देव सदैव रहते हैं मेहरबान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 05:50 PM IST

Numerology: अंक ज्योतिष अनुसार इस अंक का संबंध शनि देव से माना जाता है। इस मूलांक के लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा हमेशा बनी रहती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 होती है उनका मूलांक 8 होता है।
  • अंक ज्योतिष में मूलांक 8 के स्वामी शनि देव माने जाते हैं।
  • इस मूलांक के लोग अत्याधिक मेहनती और बुद्धिमान होते हैं।

अंक ज्योतिष में कुल 9 मूलांक का जिक्र किया गया है। हर व्यक्ति का इन्हीं में से कोई न कोई एक मूलांक होता है। कहते हैं मूलांक का हमारे जीवन और स्वभाव पर गहरा प्रभाव पड़ता है। आज यहां हम एक ऐसे मूलांक के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसका सीधा संबंध न्याय के देवता शनि देव से माना जाता है। इस मूलांक लोग अत्याधिक मेहनती और कर्मठी माने जाते हैं। अगर ठान लें तो ये कुछ भी हासिल कर सकते हैं। जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 होती है उनका मूलांक 8 माना जाता है। जानिए इस मूलांक के लोगों के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

numerology

इस मूलांक के लोगों पर शनि देव हमेशा मेहरबान रहते हैं।

इन पर शनि देव की रहती है विशेष कृपा: नंबर 8 शनि का अंक होने के कारण इन लोगों पर शनि का विशेष प्रभाव रहता है। शनि इन्हें मेहनती, सरल, ईमानदार और बुद्धिमान बनाते हैं। ये लोग अमूमन शांत स्वभाव के होते हैं। लेकिन अगर एक बार क्रोधित हो जाएं तो फिर ये किसी की नहीं सुनते। इस मूलांक के लोग कोई भी काम धीरे-धीरे करते हैं। यहां तक की इनकी चाल भी धीमी होती है। हालांकि धीरे-धीरे ही सही ये अपने कार्यों में सफलता पाकर ही दम लेते हैं।

End of Feed