Monthly Numerology Horoscope October 2022 (मासिक अंक राशिफल अक्टूबर 2022): सुजीत जी महाराज- अक्टूबर माह का अंक 10 है। 10 का संयुक्त अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता,वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु इसका मित्र ग्रह है। गुरु,चन्द्रमा व मङ्गल परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 01 के मित्र अंक 02,03 तथा 09 हैं। इस माह भाग्यवृद्धि के लिए हनुमान जी की उपासना करें। सूर्योपासना करें।प्रत्येक रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 पाठ करें। अपने जन्मांक के अनुसार आप अक्टूबर माह का अंकफल देखें।
मासिक अंक राशिफल अक्टूबर 2022 ( Monthly Numerology Horoscope October 2022)
जन्मांक 01
जाँब में नामांक 06 व 07 की हेल्प से प्रगति है।सूर्य व केतु आपको जाँब में सफलता दे सकता है। श्ववास व नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य के द्रव्यों गुड़ इत्यादि का दान करें।
शुभ अंक- 03
जन्मांक 02
जाँब व व्यवसाय--- चन्द्रमा व सूर्य मित्र हैं।जाँब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ अंक- 09
जन्मांक 03
गुरु ,चन्द्रमा व सूर्य जाँब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व सूर्य के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है। मङ्गल उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ अंक- 01
जन्मांक 04
मीडिया व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 07 से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
शुभ अंक- 06
जन्मांक 05
व्यवसाय में नामांक 03 व 06 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 07
जन्मांक 06
अंक 07 व 09 का सपोर्ट है। इस माह व्यवसाय में केतु व सूर्य का सपोर्ट है। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शुगर व बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक- 08
जन्मांक 07
अंकस्वामी केतु व माह स्वामी सूर्य हैं। व्यवसाय में सफल रहेंगे। जाँब में प्रगति है। स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक- 04
जन्मांक 08
इस माह शनि,चन्द्रमा व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। सूर्य व मङ्गल बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 07
जन्मांक 09
व्यवसाय में केतु, सूर्य व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 01 व 06 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। सूर्य के द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें।
शुभ अंक- 02
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
