Numerology: भरोसे के लायक होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, छल-कपट से रहती हैं कोसों दूर

Numerology: आज हम आपको जिस मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं उस मूलांक की लड़कियां बेहद ईमानदार होती हैं। इन पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है। ये अपने पार्टनर को कभी धोखा नहीं देती हैं।

Numerology: अंकज्योतिष शास्त्र अनुसार जिन लड़कियों का मूलांक 2 होता है वो भरोसे के लायक होती हैं। ये कभी किसी को धोखा नहीं देती हैं। हर रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाती हैं। किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्म लेने वाली लड़कियों का मूलांक 2 होता है। इन पर मन के कारक चंद्र देव की विशेष कृपा रहती है। क्योंकि इस मूलांक का स्वामी चंद्रमा है जो कोमलता, भावुकता और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है। जानिए मूलांक 2 की लड़कियों की खासियत।

numerology mulank 2

Numerology: भरोसे के लायक होती हैं इस मूलांक की लड़कियां

मूलांक 2 की लड़कियों का स्वभाव

मूलांक 2 की लड़कियों का स्वभाव सीधा, सरल, दयालु और संवेदनशील होता है। ये जल्दी किसी के साथ घुलती-मिलती नहीं हैं, लेकिन जब ये किसी से जुड़ जाती हैं तो अपना रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाती हैं। किसी को कभी धोखा नहीं देती हैं। ये अपने लोगों को लेकर काफी इमोशनल होती हैं। (ये पढ़ा क्या- 50 साल बाद सूर्य गोचर से बना अति शुभ योग, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले)

End of Feed