Aaj Ka Panchang 21 April 2025: परम पवित्र वैशाख माह दिन सोमवार दिवस नवमी है। शैव लोग नियमित सोमवार व्रत रखते हैं तो कुछ लोग नवमी शक्ति उपासना का उपवास भी करते हैं। शिवपुराण का पाठ करें। अपने शरीर व स्वास्थ्य के अनुसार उपवास फलाहार या निराजल भी रह सकते हैं। वैशाख माह का हर दान व पुण्य प्राप्ति का सुअवसर देता है। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।आज सात अन्न का दान करना बहुत फलित होता है। किसी पवित्र नदी में स्नान करें। पार्थिव शिवलिंग पूजन बहुत फ़लदायी होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। इस माह मंदिरों में भंडारे व अन्न दान की व्यवस्था कराएं। विहंगों को दाना -पानी दें।गाय को पालक खिलाएं। रुद्राभिषेक करें। पढ़ें आज का पूरा पंचांग।
आज का पंचांग 21 अप्रैल 2025
संवत---पिङ्गला विक्रम संवत 2082 माह-वैशाख,कृष्ण पक्ष
तिथि - अष्टमी06:59 pm तक फिर नवमी
पर्व- नवमी व्रत,सोमवार उपवास
दिवस -सोमवार
सूर्योदय-05:51am
सूर्यास्त-6:51pm
नक्षत- उत्तराषाढ़ा 12:37 pm तक फिर श्रवण
चन्द्र राशि - मकर,स्वामी ग्रह-शनि
सूर्य राशि- मेष
करण-- बालव07:06 am तक फिर कौलव
योग- साध्य 07:01 pm तक फिर शुभ
21 अप्रैल 2025 शुभ मुहूर्त
अभिजीत-11:58 am से 12:46 pm तक
विजय मुहूर्त-02:20pm से 03:25pm तक
गोधुली मुहूर्त--06:22pm से 07:23pm तक
ब्रम्ह मुहूर्त-4:03m से 05:09am तक
अमृत काल-06:02am से 07:48am तक
निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:43से 12:21तक रात
संध्या पूजन-06:22pm से 07:08pm तक
दिशा शूल- पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक
