अध्यात्म

Weekly Horoscope 21 To 27 April 2025: ये पूरा सप्ताह मेष, वृषभ समेत कुल 6 राशियों के लिए रहेगा शुभ, करियर में मिलेगी तरक्की

Weekly Horoscope 21 To 27 April 2025: ये सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए बेहद शानदार साबित होगा। इन राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलेगी। जानिए बाकी राशि वालों के लिए ये सप्ताह कैसा रहने वाला है।

Image

Weekly Horoscope 21 To 27 April 2025

Weekly Horoscope 21 To 27 April 2025: इस सप्ताह के आरंभ में चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। सूर्य मेष, गुरु वृष, मंगल, कर्क, केतु कन्या व शनि, बुध, राहु व शुक्र मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस सप्ताह वृश्चिक व धनु राशि के जातक कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे। मीन व कुम्भ राशि के लोग जॉब में सफल रहेंगे। मिथुन व सिंह के जातक व्यवसाय में संघर्ष करेंगे। वृश्चिक व धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब इस वीक का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

वीकली राशिफल 21 से 27 अप्रैल 2025

मेष-इस राशि के जातक बहुत अच्छे राजनीतिज्ञ, वक्ता व विद्वान होते हैं। बुधवार के बाद कई महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न होंगे। छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में प्रगति की संभावना है। राजनीतिज्ञ थोड़ा परेशान रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है।

वृष- घर पर ही धार्मिक कार्यों में व्यस्तता का है। जॉब में संघर्ष है।गुरुवार के बाद धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। मिथुन व कन्या मित्र राशियां हैं जो लाभ प्रदान करेंगी। हरा रंग शुभ है। गुरुवार को अन्न दान करें।

मिथुन- बुधवार तक मानसिक तनाव से बचें। पारिवारिक विवाद से दूर रहें। आय प्राप्ति में वृद्धि होगी। इस सप्ताह व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। गुरुवार के बाद जाँब में प्रोन्नति की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है।

कर्क- चन्द्रमा का गुरुवार का गोचर घर पर ही धार्मिक कार्यों के संयोग बनाएगा। पीला रंग शुभ है। धन का व्यय होगा। मकर व तुला राशि का सहयोग ले सकते हैं। शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें।

सिंह- व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कर्क व मीन आपकी मित्र राशियां है। जॉब में उन्नति की तरफ बढ़ेंगे। राजनीतिज्ञों को कठिनाई होगी। सोमवार को चावल का दान करें।

कन्या- मंगलवार के बाद व्यवसाय में सुधार होगा। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। व्यवसाय में सिंह व कर्क राशि से लाभ सम्भव है। जॉब में संघर्ष करना होगा। जॉब में मिथुन व मेष राशि का सहयोग प्राप्त करें।

तुला- मंगलवार तक व्यवसाय के कारण तनाव मत लें। शनिवार को ज्यादा नकारात्मक विचार से परेशानी हो सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। कोई रुका कार्य बनेगा। नीला रंग शुभ है। मकर व कुम्भ राशि का सहयोग लें।

वृश्चिक- जॉब में संघर्ष है। मंगल व चंद्र गोचर गुरुवार के बाद लाभान्वित करेगा। घर पर ही हनुमान जी की नियमित पूजा करें। सिंह व मेष राशि के लोग आपके लिए इस वीक हेल्पफुल हैं। लाल रंग शुभ है। गुरुवार को अन्न दान करें।

धनु- जॉब में संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी। बुधवार व शनिवार को धन के व्यय के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। कर्क व सिंह राशि आपकी मित्र राशियां हैं जो आपको व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकती हैं। सोमवार को चावल का दान करें।

मकर- इस सप्ताह कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। वृष एवं तुला राशि के जातक से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। शनि की इस राशि से तृतीय में उपस्थिति व चंद्र गोचर गुरुवार तक आर्थिक प्रगति के लिए बेहतर है। व्यवसाय में प्रगति होगी।

कुंभ- आप जॉब परिवर्तन की सोच में सफल रहेंगे। व्यवसाय में संघर्ष करेंगे। घर पर ही हनुमान जी का आशीर्वाद लें। नीला व हरा रंग शुभ है। तुला व वृश्चिक राशि का सहयोग लें।

मीन- मंगलवार के बाद जॉब परिवर्तन में बहुत प्रयास के बाद सफलता मिलेगी। शनिवार को व्यवसाय को लेकर किसी से विवाद मत करें। लाल रंग शुभ है। सिंह व कर्क राशि के लोगों से लाभ मिलेगा। सोमवार को चीनी व चावल का दान करें। विष्णु जी की पूजा करते रहें व उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article