Surya Gochar April 2025: कुंडली में सूर्य की शुभ स्थिति व्यक्ति को साहसी, आत्मविश्वासी, लोकप्रिय और नेतृत्व में कुशल बनाती है। इसलिए कुंडली में सूर्य का शुभ स्थिति में होना बेहद जरूरी होता है। बता दें सूर्य देव हर 30 दिनों में अपनी राशि बदलते हैं। 14 अप्रैल 2025 से सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में गोचर कर रहे हैं जहां चतुर्ग्रही योग का निर्माण हुआ है। ये योग कुछ राशि वालों की किस्मत पलटने वाला है। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
सूर्य के गोचर से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों को इस योग के कारण हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके लिए यह समय अवसरों से भरा हुआ रहेगा। शिक्षा, लेखन, मीडिया, मार्केटिंग और कंसल्टिंग जैसे क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति या नई ज़िम्मेदारियां मिलने की संभावना है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
धनु राशि- धनु राशि वालों लिए यह समय आत्मविश्वास, उत्साह और विस्तार का प्रतीक है। भाग्य आपका हर काम में साथ देगा और आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे। प्रगति के योग बनेंगे। आप अपनी ईमानदार सोच के कारण दूसरों का भरोसा जीतने में सफल होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। सौभाग्य की वृद्धि का संकेत है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए यह योग कई नए अवसर लेकर आएगा। करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यों से जुड़े क्षेत्रों में विशेष सफलता मिल सकती है। हर काम में मित्रों और शुभचिंतकों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और किसी निवेश से बड़ा लाभ हो सकता है।
