Numerology: पिता के लिए भाग्यशाली माने जाते हैं इन बर्थ डेट वाले बच्चे, कुबेर देवता की पाते हैं विशेष कृपा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 11:40 AM IST

Numerology, Astrology: अंक ज्योतिष अनुसार कुछ ऐसी तारीखें हैं जिसमें जन्मे बच्चे अपने पिता के लिए बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं।

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) में अंकों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। किसी भी व्यक्ति की बर्थ डेट के अंक को देखकर उसके स्वभाव, जीवन और भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। कहते हैं अंकों का हमारे जीवन से गहरा नाता होता है। इतना ही नहीं कई लोग तो किसी विशेष अंक को अपने लिए लकी या अनलकी भी मानते हैं। आज यहां हम कुछ ऐसी जन्म तारीखों के बारे में बात करेंगे जिनमें जन्मे बच्चे अपने पिता के लिए लकी साबित होते हैं।

numerology

अंक ज्योतिष: इन 3 तारीखों में जन्मे बच्चे किस्मत के होते हैं धनी!

इस मूलांक के लोग होते हैं किस्मत वाले: अंक ज्योतिष अनुसार जिन लोगों की जन्म तारीख 7, 16 या 25 होती है उनका बर्थ मूलांक 7 होता है। मूलांक 7 वालों को किस्मत वाला माना जाता है। ज्योतिष अनुसार इस मूलांक के लोगों को हर काम में किस्मत का खूब साथ मिलता है। ये करियर में बड़ी ही तेजी से सफलता पाते हैं। ये तेज बुद्धि के और अत्याधिक मेहनती भी होते हैं। इनका स्वभाव सरल होता है और इनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा होता है।

End of Feed