Numerology Horoscope: अंकज्योतिष अनुसार जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 होती है उनका मलूांक 2 होता है। इस मूलांक के लोगों पर भगवान शिव की विशेष कृपा मानी जाती है। महादेव के मस्तक पर विराजमान चंद्र देव इस मूलांक के स्वामी हैं। मूलांक 2 के लोग कल्पनाशील, भावुक और दिखने में आकर्षक होते हैं। इनका मन चंद्रमा की तरह चंचल होता है। जिस वजह से ये एक जगह स्थिर होकर नहीं रह पाते हैं। ये जन्मजात कलाकार होते हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी इसी मूलांक के जातक हैं। जानिए मूलांक 2 वालों के व्यक्तित्व के बारे में।
Numerology Horoscope: Radix 2 People Persoanlty Test
बुद्धिजीवी होते हैं मूलांक 2 के जातक
इस मूलांक के जातक मन के धनी होते हैं। बौद्धिक कार्यों में ज्यादा सफलता पाते हैं। ये अपनी तेज बुद्धि के दम पर किसी भी काम में जीत हासिल कर सकते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है। ये जीवन की हर परेशानी का हल खुद ही निकाल लेते हैं।
पैसों की बचत करने में होते हैं माहिर
इस मूलांक के जातक पैसा जोड़ने में माहिर माने जाते हैं। ये लोग नौकरी ही नहीं बल्कि बिजनेस में भी सफलता पाते हैं। इनके अंदर पैसा जमा करने की अच्छी आदत होती है। ये चाहे ज्यादा पैसा कमाएं या कम ये उसमें से बचत कर ही लेते हैं। जिस वजह से इनके पास पैसों की कभी कमी नहीं होती।
इन चीजों में बनाते हैं करियर
मूलांक 2 के जातक संगीतकार, सिंगर, लेखक, कलाकार, शिक्षक, फिल्म स्टार, राजनेता आदि बनते हैं। ये बेहद क्रिएटिव होते हैं जिस वजह से क्रिएटिविटी से जुड़े काम इन्हें बहुत सूट करते हैं। ये समाज में खूब प्रसिद्धि हासिल करते हैं। इनके अंदर एक राजनेता बनने के अच्छे गुण होते हैं।
ऐसी होती है लव लाइफ
मूलांक 2 वालों की लव लाइफ थोड़ी तनाव पूर्ण रहती है। इन्हें इनका प्यार काफी मुश्किल से मिलता है। हालांकि ये खुद अच्छे लव पार्टनर साबित होते हैं लेकिन इन्हें इनके मनमुताबिक साथी मिलने में समय लगता है।
भगवान शिव की रहती है विशेष कृपा
मूलांक 2 वाले जातकों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा मानी जाती है। जिस वजह से इन्हें शिव पूजा करने से खूब लाभ भी प्राप्त होता है। इस मूलांक वालों को रोजाना शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। इससे आपके जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि का वास रहेगा।
