Number 3 Numerology 2023: महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख में जन्मे लोगों के लिए खास है नया साल

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 9, 2022, 03:06 PM IST

Number 3 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life and Compatibility Predictions in Hindi: अंक ज्योतिष अनुसार जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 होती है उनका मूलांक 3 माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी देवगुरु बृहस्पति माने जाते हैं। जानिए इस मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल।

Number 3 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life and Compatibility Predictions in Hindi: मूलांक 3 वाले जातक काफी रचनात्मक, ज्ञानी और हंसमुख होते हैं। दूसरों को खुश रखने में ये माहिर माने जाते हैं। ये बुद्धिमान, मेहनती और ईमानदार होते हैं। इन्हें हर विषय की जानकारी रखना काफी पसंद होता है। मूलांक 3 के नए साल के राशिफल की बात करें तो 2023 आपके लिए अच्छा साबित होगा। प्रोफेशनल लाइफ, करियर लाइफ और पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। इस वर्ष आपको लाभ प्राप्त करने के कई अवसर हाथ लगेंगे। अब जानें 2023 का अपना विस्तृत अंक ज्योतिष राशिफल।

number 3 rashifal

Number 3 Numerology 2023: मूलांक 3 वालों का अंक ज्योतिष राशिफल 2023

मूलांक 3 वालों का करियर राशिफल 2023

नया साल आपकी करियर लाइफ के लिए शानदार साबित होगा। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इस वर्ष आपको अच्छी सफलता मिलेगी। इस साल आप बिजनेस से जुड़े कुछ जरूरी फैसले ले सकते हैं। इस साल आप कुछ नए रिलेशन्स बनाएंगे जो आपको करियर में आगे बढ़ाने में मददगार साबित होंगे। हालांकि इस साल पार्टनरशिप के काम में विशेष सावधानी बरतनी होगी।

End of Feed