November Ekadashi Vrat List 2023: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि- विधान से करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। हर महीने में दो एकादशी तिथि पड़ती है और पूरे साल में 24 एकादशी तिथियां आती हैं। कार्तिक मास में पड़ने वाली एकादशी का बहुत महत्व होता है। इसी महीने में देवउत्थान एकादशी का व्रत भी रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन देव उठते हैं, उसके बाद से सारे मंगल कार्य शुरू हो जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि एकादशी का व्रत करने से साधक के सारे पाप मिट जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं नवंबर महीने में पड़ने वाली तिथि के बारे में।
एकादशी व्रत तिथि नवंबर तिथि 2023
रमा एकादशीकार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को है। इस बार रमा एकादशी 8 नवंबर को रखा जाएगा। इस तिथि की शुरुआत इस बार 8 नवंबर की सुबह 8 बजकर 32 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन 9 नवंबर को 10 बजकर 41 मिनट पर होगा।
देवउठनी एकादशी
इस बार देवोत्थान एकादशी 23 नवंबर 2023 को पड़ रही है। ये एकादशी शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ती है। इस तिथि की शुरुआत 22 नवंबर की रात 11 बजे शुरू होगी और इसका समापन रात के 9 बजे होगा।
