नवंबर 2026 में प्रदोष व्रत कब-कब है- जानें सोम प्रदोष और शुक्र प्रदोष की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व

November Pradosh Vrat Dates 2026: नवंबर 2026 में प्रदोष व्रत कब-कब है? जानें नवंबर में प्रदोष व्रत कौन सी तारीख को पड़ेंगे। नोट करें पूजा विधि और प्रदोष काल का समय।

November Pradosh Vrat Dates 2026: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव की कृपा पाने के लिए रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से महादेव की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन की परेशानियां दूर करने का आशीर्वाद मिलता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और मन को भी सुकून मिलता है। प्रदोष व्रत हर महीने दो बार आता है। एक कृष्ण पक्ष में और दूसरा शुक्ल पक्ष में।

November Pradosh Vrat Dates 2026

नवंबर 2026 में प्रदोष व्रत कब-कब हैं, किन तारीखों पर है शिव पूजा का संयोग (AI Image)

नवंबर 2026 में भी प्रदोष व्रत दो बार रखा जाएगा। इस महीने पहला प्रदोष व्रत सोमवार को और दूसरा शुक्रवार को पड़ रहा है। ऐसे में भक्तों के लिए दोनों तिथियां खास हैं। आइए जानते हैं नवंबर में प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा, पूजा का शुभ समय क्या रहेगा और इस दिन भगवान शिव की पूजा कैसे करनी चाहिए।

End of Feed