Nirjala Ekadashi 2023 Kab Hai: निर्जला एकादशी कब है 2023? पांडु पुत्र भीम से जुड़ी है इस एकादशी की कथा

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 23, 2023, 03:15 PM IST

Nirjala Ekadashi 2023 Date And Time: निर्जला एकादशी व्रत साल में आने वाली सभी एकादशी में से सबसे श्रेष्ठ माना गया है। इसे भीमसेनी एकादशी (Bhimseni Ekadashi 2023) भी कहते हैं। क्योंकि पांडु पुत्र भीम ने इस एकादशी का व्रत किया था। जानिए निर्जला एकादशी कब है 2023 (Nirjala Ekadashi Kab Hai 2023) और क्या है इसका महत्व।

Nirjala Ekadashi 2023 Date And Time: निर्जला एकादशी व्रत 31 मई 2023 को बुधवार के दिन रखा जाएगा। एकादशी तिथि की शुरुआत मंगलवार की दोपहर 1 बजकर 9 मिनट से हो जाएगी और इसकी समाप्ति 31 मई की दोपहर 1 बजकर 47 मिनट पर होगी। निर्जला एकादशी व्रत पारण 1 जून 2023 की सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर किया जाएगा। साल में आने वाली सभी एकादशियों में से इस एकादशी का खास महत्व माना जाता है। इस दिन निर्जला व्रत रखा जाता है। कहते हैं कि पांडु पुत्र भीम ने भी ये व्रत रखा था। जानिए इस व्रत को रखने के फायदे और नियम।

nirjala ekadashi 2023 (1)

Nirjala Ekadashi Kab Hai 2023: निर्जला एकादशी पूजा विधि और महत्व

निर्जला व्रत व्रत विधि (Nirjala Ekadashi 2023 Vrat Vidhi)

  • जो लोग साल भर में आने वाली सभी एकादशी का व्रत नहीं कर पाते हैं उन्हें निर्जला एकादशी का व्रत करना चाहिए।
  • इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति को साल की सभी एकादशी का फल एक साथ प्राप्त हो जाते हैं।
  • व्रत की शुरुआत एकादशी के सूर्योदय के साथ होती है और समाप्ति द्वादशी के सूर्योदय पर होती है।
  • निर्जला एकादशी व्रत निर्जला रखा जाता है यानि इस व्रत में अन्न और जल कुछ ग्रहण नहीं किया जाता।
  • मान्यता है इस व्रत को करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

End of Feed