अध्यात्म

Shani Vakri 2023: शुरू होने जा रही है शनि की उल्टी चाल, इन राशियों के लोग रहें सावधान!

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 23, 2023, 12:56 PM IST

Shani Vakri 2023 Date: शनि 17 जून से अपनी उल्टी चाल चलने जा रहे हैं और 4 नवंबर तक ये इसी स्थिति में रहेंगे। जानिए शनि की ये चाल किन राशियों को करेगी परेशान।

Image

Shani Vakri 2023: शनि 17 जून से वक्री होने जा रहे हैं

Shani Vakri 2023 Date: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव (Shani Dev) को बेहद महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। ये सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह है। इसे एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में ढाई साल का समय लग जाता है। वर्तमान में शनि देव अपनी प्रिय राशि कुंभ में विराजमान हैं। इस राशि में शनि 29 मार्च 2025 तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद मीन राशि (Meen Rashi) में प्रवेश कर जायेंगे। 17 जून को शनि कुंभ राशि (Kumbh Rashi) में वक्री हो जाएंगे। जानिए शनि के वक्री होने का किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

कर्क राशि के लोगों के लिए शनि का वक्री होना अच्छा नहीं माना जा रहा है क्योंकि आपकी राशि पर शनि ढैय्या चल रही है। ऐसी स्थिति में आपको कोई भी काम बेहद सोच समझकर करना होगा। निवेश बेहद सोच समझकर करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा किसी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में आपको सावधानी से काम लेना होगा। कोई आपके काम को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra Horoscope)

तुला राशि वालों की लव लाइफ के लिए शनि का वक्री होना अशुभ माना जा रहा है। प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ा सकते हैं। आपसी गलतफहमियां बढ़ने से आपका रिश्ता खराब हो सकता है। इस दौरान आर्थिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आपकी नौकरी जा सकती है ऐसे में आपको सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। माताजी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

वृश्चिक राशि वालों के पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति बढ़ सकती है। आपकी माता जी की सेहत बिगड़ सकती है ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा। किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचकर रहें। शादीशुदा जातकों को कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

मीन राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना उतना अच्छा नहीं रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। सेहत का ध्यान रखें बाहर की चीजें खाने से बचें। आप इस अवधि में कहीं से कर्ज़ ले सकते हैं। कर्ज़ मिल तो आसानी से जाएगा लेकिन कर्ज लौटने में आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article