Nirjala Ekadashi Vrat Parana Time 2025 (निर्जला एकादशी व्रत कब खुलेगा): किसी भी व्रत का पूर्ण फल तभी प्राप्त होता है जब उस व्रत का पारण पूरे विधि विधान से किया गया हो। ये बात निर्जला एकादशी व्रत पर भी पूर्णत: लागू होती है। 6 जून को रखे गये निर्जला एकादशी व्रत का पारण 7 जून को यानी आज किया जाएगा। जिन लोगों ने ये व्रत रखा है उन्हें हरि वासर समाप्त होने का इंतजार करना होगा क्योंकि एकादशी व्रत का पारण हरि वासर के दौरान नहीं किया जाता है। बता दें हरि वासर द्वादशी तिथि की पहली एक चौथाई अवधि है। चलिए जानते हैं निर्जला एकादशी व्रत कब खोला जाएगा।
निर्जला एकादशी व्रत कब खुलेगा (Nirjala Ekadashi Vrat Parana Time 2025)
निर्जला एकादशी व्रत खोलने का समय 7 जून 2025 को दोपहर 01:44 बजे से शाम 04:31 बजे तक रहेगा। द्वादशी तिथि इस दिन सुबह 4 बजकर 47 मिनट पर लग चुकी है।
आज हरि वास कब खत्म होगा (Hari Vasara Time Today)
आज हरि वासर सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगा।
निर्जला एकादशी व्रत खोलने की विधि (Nirjala Ekadashi Vrat Kaise Kholte Hain)
निर्जला एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के दिन हरि वासर समाप्त होने के बाद किया जाता है। व्रत खोलने से पहले स्नान कर भगवान विष्णु का पूजन करें। भगवान को भोग लगाएं। पूजा के बाद ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को अन्न, जल, वस्त्र आदि का दान करें। पारण के लिए सात्विक भोजन लें जिसमें फल, मूंग की खिचड़ी, दही, पापड़ आदि शामिल हो सकते हैं। व्रत खोलते समय भगवान विष्णु का नाम लेते हुए आहार ग्रहण करें। इससे व्रत पूर्ण फलदायी माना जाता है।
