Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी व्रत न रखें ये 4 लोग, परेशानी का कर सकते हैं सामना

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी व्रत साल की सभी एकादशियों में सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए जानते हैं किन लोगों को निर्जला एकादशी का व्रत नहीं करना चाहिए।

Nirjala Ekadashi Vrat: निर्जला एकादशी हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण और कठिन व्रतों में से एक मानी जाती है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाने वाला यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन बिना अन्न और जल ग्रहण किए उपवास करने की परंपरा है। यही कारण है कि इस व्रत को करने से साल भर की सभी एकादशियों के समान पुण्य फल प्राप्त होता है। हालांकि आस्था और श्रद्धा के इस पर्व में स्वास्थ्य की अनदेखी करना उचित नहीं माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का भी मानना है कि हर व्यक्ति की शारीरिक क्षमता अलग होती है, इसलिए निर्जला एकादशी का व्रत सभी के लिए उपयुक्त नहीं होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताएंगे जिन्हें निर्जला एकादशी का व्रत (Nirjala Ekadashi Fasting) न करने का सलाह दी जाती है।

Nirjala Ekadashi 2026

निर्जला एकादशी व्रत 2026

क्यों कठिन माना जाता है ये व्रत

निर्जला एकादशी का सबसे मुख्य नियम पूरे दिन जल का त्याग करना है। ज्येष्ठ की भीषण गर्मी के मौसम में पड़ने वाली यह एकादशी शरीर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती है। लंबे समय तक पानी न पीने से डिहाइड्रेशन, कमजोरी, चक्कर आना और ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। यही कारण है कि कुछ लोगों को यह व्रत रखने से पहले विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

End of Feed