Nirjala Ekadashi 2024 Date: निर्जला एकादशी को भीमसेनी एकादशी या भीम एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। निर्जला एकादशी व्रत के दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस दिन निर्जल यानि बानी जल ग्रहण किये व्रत रखना होता है। निर्जला एकादशी का व्रत रखने से साधक को दीर्घायु प्राप्ति होती है और अंत समय में मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। निर्जला एकादशी का व्रत ज्येष्ठ के महीने में रखा जाता है। इस व्रत को करने से समस्त एकादशियों के बराबर व्रत रखने जितना फल प्राप्त होता है।
Nirjala Ekadashi 2024 Date (निर्जला एकादशी व्रत डेट 2024)
निर्जला एकादशी का व्रत हर साल ज्येष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल निर्जला एकादशी का व्रत 18 जून 2024 को रखा जाएगा। इसी दिन गंगा दशहरा का पर्व भी मनाया जाएगा।Nirjala Ekadashi 2024 Shubh Muhurat (निर्जला एकादशी शुभ मुहूर्त 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल ज्येष्ठ महीने की शुक्ल पक्ष की एकदाशी तिथि की शुरुआत 17 जून, 2024 को सुबह 04:43 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन18 जून को सुबह 06:24 मिनट पर होगा। ऐसे में ये व्रत 18 जून को रखा जाएगा। इस दिन पूजा के लिए पूरा दिन शुभ रहेगा।
