नवरात्र के तीसरे दिन किस देवी की पूजा होती है, आज नवरात्रि का कौन सा दिन है, जानें नवरात्र तीसरे दिन की देवी कथा, मंत्र

नवरात्र के तीसरे दिन किस देवी की पूजा होती है (today Navratri which day): शारदीय नवरात्र 2025 का नौ दिनों का महापर्व इन दिनों जारी हैं। आज नवरात्र का तीसरा दिन है। नवरात्र के तीसरे दिन पर देवी चंद्रघंटा की पूजा होती है। यहां जानें नवरात्र थर्ड डे पर मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, कथा, मंत्र आदि की जानकारी।

नवरात्र के तीसरे दिन किस देवी की पूजा होती है (today Navratri which day): आश्विन मास की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि पर बुधवार को नवरात्रि का तीसरा दिन है। यह पावन अवसर मां चंद्रघंटा को समर्पित है, जो भक्तों के हृदय में ममता और शक्ति का संचार करती हैं। इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, बुधवार को सूर्य कन्या राशि में गोचर करेंगे, जबकि चंद्रमा तुला राशि में विराजमान रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त नहीं है और राहुकाल का समय दोपहर के 12 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर 1 बजकर 43 मिनट पर खत्म होगा।

navratri ka teesra din, Maa Chandraghanta

नवरात्र के तीसरे दिन किस देवी की पूजा होती है (Pic: Pinterest)

नवरात्र तीसरे दिन की कथा

नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की कथा इस प्रकार है - प्राचीन समय में जब असुरों का अत्याचार बहुत बढ़ गया था, तब देवता बड़े भयभीत हो गए। सभी देवता मिलकर भगवान शंकर और विष्णु के पास पहुंचे और प्रार्थना की कि उनका उद्धार किया जाए। तभी भगवान शंकर के तेज, विष्णु जी के बल और ब्रह्मा जी के प्रभाव से एक दिव्य शक्ति प्रकट हुई। वह शक्ति मां दुर्गा थीं। मां का स्वरूप अत्यंत दिव्य और अद्भुत था। जब वे सिंह पर सवार होकर असुरों के संहार के लिए निकलीं, तो उनके मस्तक पर अर्धचंद्र के आकार की स्वर्णिम घंटा प्रकट हुई। इसी कारण वे मां चंद्रघंटा कहलाईं।

End of Feed