Navratri 2024 3rd Day Maa Chandraghanta Puja Vidhi: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, यहां जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग आरती

Navratri 2024 3rd Day Maa Chandraghanta Puja Vidhi: चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए समर्पित होता है। चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन इनकी पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इनकी पूजा विधि और मंत्र के बारे में।

Navratri 2024 3rd Day Maa Chandraghanta Puja Vidhi: मां दुर्गा का तीसरा स्वरूप चंद्रघंटा है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा का यह स्वरूप अत्यंत सुंदर, मनमोहक, अलौकिक, कल्याणकारी और शांतिदायक है। मां चंद्रघंटा के माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसलिए उन्हें चंद्रघंटा के नाम से जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि देवी मां अपने भक्तों से प्रसन्न होती हैं और उन्हें शांति और समृद्धि प्रदान करती हैं। भगवान शिव से विवाह करने के बाद माता ने अपने माथे पर अर्धचंद्र सजाना शुरू कर दिया, इसलिए माता पार्वती को माता चंद्रघंटा के नाम से जाना जाता है। यहां देखें मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, मंत्र, आरती।

Chaitra Navratri 2024

Gangaur Ke Dohe

मां चंद्रघंटा पूजा विधि (Maa Chandraghanta Puja Vidhi)

  • नवरात्रि के तीसरे दिन सुबह स्नान आदि के बाद घर के मंदिर में गंगाजल का छिड़काव रखें।
  • फिर मां चंद्रघंटा का ध्यान करें और उनके सामने दीपक जलाएं।
  • माता रानी को अक्षत, सिन्दूर, फूल आदि चढ़ाएं।
  • इसके बाद प्रसाद के रूप में मां को फल और केसर और दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं।
  • इसके बाद मां चंद्रघंटा की आरती करें।
  • पूजा समाप्त होने के बाद अपनी गलती के लिए क्षमा मांगें।

मां चंद्रघंटा प्रिय भोग (Maa Chandraghanta Bhog)

मां चंद्रघंटा को को केसर की खीर और दूध से बनी मिठाई का भोग लगाया जा सकता है। इस दिन मां को चीनी व मिश्री भी अर्पित कर सकते हैं।

मां चंद्रघंटा मंत्र (Maa Chandraghanta Mantra)

बीज मंत्र

End of Feed