अध्यात्म

Navratri 2024 3rd Day, Maa Chandraghanta Aarti And Mantra:मां चंद्रघंटा आरती और मंत्र यहां पढ़ें

Navratri 2024 3rd Day, Maa Chandraghanta Aarti And Mantra In Hindi (मां चंद्रघंटा आरती और मंत्र): नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा में मां चंद्रघंटा की आरती और मंत्र जरूर करें। यहां पढ़ें लिरिक्स।

Image

MaaChandraghanta Aarti Mantra.

Navratri 2024 3rd Day, Maa Chandraghanta Aarti And Mantra In Hindi (मां चंद्रघंटा आरती और मंत्र): नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा की पूजा को समर्पित है। इस दिन पूरे विधि- विधान के साथ मां की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि पार्वती का शिव से विवाह होने के बाद माता पार्वती ने अपने माथे पर आधा चंद्रमा धारण कर लिया। तभी से उन्हें चंद्रघंटा कहा जानें लगा। मां की इस रूप की पूजा करने से साधक को सुख, समप्ति प्राप्त होती है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आरती और मंत्र जरूर पढ़ें। यहां देखें लिरिक्स।

Maa Chandraghanta Aarti (मां चंद्रघंटा आरती)

जय मां चंद्रघंटा सुख धाम।

पूर्ण कीजो मेरे सभी काम।

चंद्र समान तुम शीतल दाती।चंद्र तेज किरणों में समाती।

क्रोध को शांत करने वाली।

मीठे बोल सिखाने वाली।

मन की मालक मन भाती हो।

चंद्र घंटा तुम वरदाती हो।

सुंदर भाव को लाने वाली।

हर संकट मे बचाने वाली।

हर बुधवार जो तुझे ध्याये।

श्रद्धा सहित जो विनय सुनाएं।

मूर्ति चंद्र आकार बनाएं।

सन्मुख घी की ज्योति जलाएं।

शीश झुका कहे मन की बाता।

पूर्ण आस करो जगदाता।

कांचीपुर स्थान तुम्हारा।

करनाटिका में मान तुम्हारा।

नाम तेरा रटूं महारानी।

भक्त की रक्षा करो भवानी।

मां चंद्रघण्टा का स्तुति मंत्र

या देवी सर्वभू‍तेषु मां चन्द्रघण्टा रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

मां चन्द्रघण्टा बीज मंत्र

ऐं श्रीं शक्तयै नम:।

मां चंद्रघण्टा का मंत्र

1. ओम देवी चन्द्रघण्टायै नमः॥

2. आह्लादकरिनी चन्द्रभूषणा हस्ते पद्मधारिणी।

घण्टा शूल हलानी देवी दुष्ट भाव विनाशिनी।।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article