Navratri 2023 October Date: सूर्य ग्रहण के साये में शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानें घटस्थापना मुहूर्त पर इसका असर

Navratri 2023 October Date: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है और 2023 में इस तिथि पर सूर्य ग्रहण (Surya Grahan October 2023) लगने जा रहा है। जानिए इस नवरात्रि पर सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2023) का क्या प्रभाव पड़ेगा।

Navratri 2023 October Date: शारदीय नवरात्रि का त्योहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान भक्त नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की उपासना करते हैं। इस बार आश्विन नवरात्रि (Ashwin Navratri 2023) 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है और नवरात्रि के पहले ही दिन सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023) भी लग रहा है। बता दें ये साल का दूसरा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2023) होगा। जिसकी शुरुआत 14 अक्टूबर की रात 8:34 बजे से होगी और समाप्ति 15 अक्टूबर को 2:25 पर होगी। जानिए शारदीय नवरात्रि 2023 (Shardi Navratri 2023 Date) कब से कब तक रहेगी और सूर्य ग्रहण का इस नवरात्रि पर (Navratri 2023) क्या पड़ेगा असर (Surya Grahan Effects On October Navratri 2023)।

navratri 2023 october

Navratri 2023 October Date And Time In Hindi

शारदीय नवरात्रि 2023 कब से कब तक रहेगी (Navratri 2023 October Start And End Date In Hindi)

शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 से 23 अक्टूबर 2023 तक रहेगी। जबकि 24 अक्टूबर को विजय दशमी पर्व यानि दशहरा मनाया जाएगा। इस बार पूरी नौ नवरात्रि पड़ रही हैं। नवरात्रि की अष्टमी 22 अक्टूबर को तो नवमी तिथि 23 अक्टूबर को पड़ेगी। इस बार माता हाथी पर सवार होकर आ रही हैं।

End of Feed