Navratri 2023 Colours: इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर रविवार के दिन से हो रही है। इस साल माता रानी हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। शास्त्रों में दुर्गा माता का हाथी पर सवार होकर आना शुभ माना गया है। शारदीय नवरात्रि का आरंभ हर साल आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। माता रानी के नौ रंग (9 Din Ke Colour) बेहद ही प्रिय है। नौ देवियों को अलग- अलग रंग प्रिय है। इस कारण नवरात्रि के नौ दिन अलग-अलग रंग पहनकर पूजा करना शुभ माना जाता है। नवरात्रि में नौ दिनों तक देवी के अलग- अलग रूप की विधिवत पूजा- अर्चना करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही साधक के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि के नौ दिन कौन से रंग पहनने चाहिए। यहां देखें लिस्ट।
navratri nine colors
नवरात्रि के 9 रंग ( Navratri Nine Colors)
| पहला दिन | नारंगी |
| दूसरा दिन | सफेद |
| तीसरा दिन | लाल |
| चौथा दिन | नीला |
| पांचवां दिन | पीला |
| छठवां दिन | हरा |
| सातवां दिन | भूरा |
| आठवां दिन | बैंगनी |
| नौवां दिन | पीकॉक ग्रीन |
