Navratri 2023 2nd Day Puja Vidhi, Vrat Katha, Mantra: मां ब्रम्हचारिणी के मंत्र, कथा, आरती, भोग और पूजा विधि यहां देखें

Navratri 2023 2nd Day Maa Brahmacharini Puja Vidhi, Mantra, Aarti, Katha: नवरात्रि का दूसरा दिन माता ब्रम्हचारिणी की पूजा को समर्पित है। इस दिन मां दुर्गा के दूसरे रूप ब्रम्हचारिणी की पूजा की जाती है। यहां जानें माता ब्रम्हचारिणी की पूजा विधि, मंत्र,कथा और आरती ।

Navratri 2023 2nd Day Maa Brahmacharini Puja Vidhi, Mantra, Aarti, Katha: नवरात्रि में माता दुर्गा के पूजा की जाती है। नवरात्र के दूसरे दिन माता ब्रम्हचारिणी जी की पूजा होती है। माता सन्मार्ग दिखाती हैं। इस स्वरूप की भक्ति से शक्ति, त्याग, समृद्धि के साथ साथ 9 ग्रहों की प्रतिकूलता को अनुकूलता में बदलने के लिए मां की कृपा प्राप्त होती है। माता अपने बच्चों को सामान्य पूजा पर भी आशीर्वाद देती है लेकिन हमारा यह कर्तव्य है कि हम इन नवरात्र के दिनों में उनकी पूजा,आराधना तथा अपने तप जप से उनको प्रसन्न करें। माता ब्रम्हचारिणी का आशीर्वाद बहुत जरूरी है। माता ब्रम्हचारिणी दुष्टों को सन्मार्ग दिखाती हैं। साधक का मन स्वाधिष्ठान चक्र में स्थित हो माता ब्रम्हचारिणी का स्वरूप बहुत तेज व भव्य है। माता ब्रम्हचारिणी ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए बहुत कठोर तप किया। इसलिए माता को तपसचारिणी भी कहा गया। माता की शिव प्राप्ति की तपस्या यह दर्शाती है कि परम् पिता शिव को प्राप्त करने के लिए माता ने महान तप किया। माता ब्रम्हचारिणी की पूजा शिव भक्ति मार्ग की तरफ ले जाती है। यहां जानिए मां ब्रम्हचारिणी की पूजा विधि, मंत्र,कथा और आरती ।

Navratri 2023 Day 2

Navratri 2023 Day 2

मां ब्रम्हचारिणी पूजा विधि ( Brahmacharini Puja Vidhi)

माता ब्रम्हचारिणी की मूर्ति के समक्ष सबसे पहले उनके 32 नामों का जप करें फिर दुर्गासप्तशती का पाठ करें। माता ब्रम्हचारिणी दुष्टों को सन्मार्ग दिखाने वाली हैं। सभी ग्रह के इष्ट देवता माता दुर्गा के भक्त होते हैं। जैसे किसी की जन्मकुंडली में राहु की प्रतिकूलता हो तो माता ब्रम्हचारिणी से यह बात कहें व उनकी उपासना करें तो बहुत तेज लाभ होगा,इतना लाभ आपको राहु के सीधे जप से नहीं होगा।

End of Feed